फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply disrupted due to rain and strong winds

Gonda News: बारिश व तेज हवा से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई

Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to rain and strong winds
दुर्जनपुरघाट/खरगूपुर/तरबगंज/कटरा बाजार। बारिश और तेज हवा से बृहस्पतिवार को जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित रही। कहीं एचटी लाइन पर पेड़ की डालियां गिरने से तार टूट गए तो कहीं ट्रांसफार्मर जल गए। आर्यनगर, खरगूपुर, चंदवतपुर, मसकनवा समेत छह से अधिक उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। कई गांवों और शहर के मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहने से पेयजल संकट के साथ लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे नवाबगंज से ढोढेपुर-तरबगंज उपकेंद्र जाने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पीपल की डाल गिरने से तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उस समय दुकानें बंद होने से हादसा टल गया। स्थानीय निवासी बलराम वर्मा, शिवनाथ सैनी और सुरेश जायसवाल ने बताया कि बाबापुरवा चौराहे के पास डाल गिरने से सेझिया, धौरहरा घाट, गौहानी, अकबरपुर, शीशो, सुसेला और शिवलालपुरवा समेत दर्जनों गांवों की आपूर्ति दिनभर बाधित रही। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि नवाबगंज के अलावा गोंडा की ओर से आने वाली लाइन भी बारिश और तेज हवा चलने से क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन

खरगूपुर में बेंदुली पावर हाउस से आने वाली 33 हजार वोल्ट की दोनों लाइनों की आपूर्ति बुधवार रात 12:50 बजे से बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे तक ठप रही। विशुनापुर, पृथ्वीनाथ, देवतहा, गोकरननाथ शिवाला, हिंदूनगर बांकी और साउथ फीडर प्रभावित रहे। जेई उत्तम यादव ने बताया कि डाल गिरने से लाइन बाधित हुई थी। टीमें लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार में बाबूपुर गांव के पास एचटी लाइन पर टहनी गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हुई। देर रात बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। कस्बे के सत्यम, अभिषेक, पिंटू, अमन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे किसी तरह कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल की, लेकिन तकनीकी फाॅल्ट स्पष्ट न हो पाने के कारण ठीक एक घंटे बाद आपूर्ति फिर से ठप हो गई। जेई राकेश पाल ने बताया कि आपूर्ति बहाल कराने का काम करा दिया है।

शहर के झंझरी, आवास विकास, जेल रोड और अंबेडकर चौराहा समेत कई क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पंडरीकृपाल के उपभोक्ता हर्षित ने बताया कि सुभागपुर में बुधवार रात 12 बजे गई बिजली बृहस्पतिवार को देर शाम तक नहीं आई। उपभोक्ताओं ने जेई और एसडीओ पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि आर्यनगर, खरगूपुर, चंदवतपुर, मसकनवा समेत छह से अधिक उपकेंद्र बारिश से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed