फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two dead, 48 positive including advocate from Corona

कोरोना से अधिवक्ता सहित दो की मौत, 48 पॉजिटिव

Sat, 22 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two dead, 48 positive including advocate from Corona
गोंडा। कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच प्रक्रिया में तेजी से कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक अधिवक्ता सहित दो लोगों की मौत हो गई। इससे कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में हलचल बढ़ गई और दीवानी कचहरी हॉटस्पॉट एरिया बन गया। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र मिश्र (47) का शनिवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। शहर के पोर्टरगंज निवासी जितेंद्र मिश्र का निधन लखनऊ के एक अस्पताल में हुआ है। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप पांडेय ने बताया कि जितेंद्र मिश्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की खबर सुनकर वकीलों में शोक की लहर दौड़ गयी। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जितेंद्र मिश्र बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ एवं हंसमुख व्यक्ति थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज एवं सिविल बार एसोसिएशन को अपूर्णनीय क्षति हुई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव, रामआशीष त्रिपाठी, सुरेंद्र मिश्र, अनुपम शुक्ल, के के मिश्र, राहुल त्रिपाठी आदि शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वहीं वजीरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगोहर के मजरे जमादार पुरवा निवासी एक कोरोना पॉजिटिव युवक (40)की शनिवार भोर में जनपद मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम में मृत्यु हो गई। युवक को 20 अगस्त को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उसकी कोरोना जांच हुई थी। कर्मचारियों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए एंबुलेंस से शव को सीधे कब्रिस्तान पहुंचाया। जहां दोपहर बाद उसे दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना पाजिटिव
वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कुल 65 लोगों की कोरोना जांच हुई। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि रेपिड एंटीजेन किट से 43 जांचें व आरटीपीसीआर विधि से 22 जांचें की गईं। जिनमें वजीरगंज कस्बे के 4 लोग पॉजिटिव पाए गये। 2 लोग उसी परिवार से हैं, जिस परिवार से बीते चार दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। उस परिवार में अब तक कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। तीसरा व्यक्ति उस परिवार का पड़ोसी है जबकि चौथा व्यक्ति भी स्थानीय कस्बे का निवासी है। वर्तमान में वजीरगंज कस्बे में कुल 19 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव हैं। सभी लोग होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed