फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two council schools will be upgraded

Gonda News: उच्चीकृत होंगे दो परिषदीय विद्यालय, 10वीं तक होगी पढ़ाई

Wed, 22 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two council schools will be upgraded
गोंडा। रुपईडीह के असिधा ग्राम पंचायत और व हलधरमऊ ब्लॉक के बटौरा लोहांगी में उच्च प्राथमिक विद्यालय के उच्चीकरण के लिए कवायद तेज हो गई। कंप्यूटर रूम और प्रयोगशाला समेत 10 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 1.32 करोड़ रुपये मिले हैं। काम शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने मिट्टी का सैंपल जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद प्रस्ताव व टेंडर कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

असिधा व लोहांगी में कक्षा आठ तक के बच्चों को पढ़ाई की सुविधा मिल रही है। इन विद्यालयों में अब कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं शुरू करने के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत राजकीय हाईस्कूल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालयो में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर कक्ष, कक्षा-कक्ष, एक्टिविटी कक्ष, स्टॉफ रूम, प्रयोगशाला, ऑफिस समेत कुल 10 कमरों का निर्माण होगा। 1.32 करोड़ रुपये संबंधित कार्यदायी संस्था को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि काम शुरू करने के लिए संबंधित संस्था को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यूपी सिडको के अवर अभियंता अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों विद्यालयों का निर्माण शुरू करने के लिए मिट्टी जांच के लिए भेजी गई। बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के आखिरी तक काम शुरू हो सकेगा।


विद्यालय के उच्चीकरण की हो रही थी मांग
दोनों विद्यालयों के आसपास विद्यालय न होने से छात्र व छात्राओं को पढ़ाई के लिए करनैलगंज, बालपुर व चौरी के अलावा खरगूपुर, आर्यनगर व इटियाथोक जाना पड़ता था। ऐसे में लंबे समय से विद्यालय उच्चीकरण की मांग की जा रही थी। पिछले वर्ष शासन स्तर से असिधा व लोहांगी उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय हाईस्कूल बनाने के लिए जरूरी कवायद शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्माण के साथ ही संचालन की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed