फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   It is not just about honing players in the stadium

Gonda News: स्टेडियम में खिलाड़ियों को तराशने वाले ही नहीं

Thu, 27 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
It is not just about honing players in the stadium
 जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम। - संवाद
गोंडा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने व खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को निखारने व तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षक ही नहीं हैं।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस जैसे लोकप्रिय खेलों सहित 10 खेलों के प्रशिक्षकों का अभाव है। ऐसे में इन खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को नियमित और विशेषज्ञ प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। खिलाड़ी अभ्यास तो कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी बारीकियां सीखने के लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

खेल प्रेमी पंकज, शिवा, राजेंद्र, देवांश का कहना है कि प्रशिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से निकलने वाली प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि खेल दिवस के मौके पर जिम्मेदार प्रशिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में भी ठोस पहल करेंगे। खिलाड़ी विनीत व श्याम का कहना है कि यदि स्टेडियम में सभी प्रमुख खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षक तैनात हों तो जिले की खेल प्रतिभाएं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज का कहना है कि स्टेडियम में प्रमुख खेलों के प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए प्रयास किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed