फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two arrested with stolen bikes, juvenile delinquents in custody

Gonda News: चोरी की बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, बाल अपचारी संक्षण में

Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bikes, juvenile delinquents in custody
गोंडा। मनकापुर पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार की टीम ने हरसिंहवा चौहानपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रोककर कागजात मांगे तो दोनों नहीं दिखा सके। दोनों ने अपना नाम हेमंत व राज भारती निवासी बरसैनिया बल्लीपुर मनकापुर बताया। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ रहे बाइक सवार एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पता चला कि दोनों बाइकें चोरी की हैं। एक बाइक 16 जनवरी को छपिया के मसकनवां बाजार और दूसरी एक वर्ष पूर्व मोतीगंज से चोरी की गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो आरोपियों को एसीजेएम प्रथम की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बाल अपचारी को किशोर न्यायालय भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed