फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two arrested in robbery from operator, Rs 3.2 lakh recovered

संचालक से लूट में दो धराए, 3.20 लाख रूपए बरामद

Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in robbery from operator, Rs 3.2 lakh recovered
गोंडा के एसपी कार्यालय में पकड़कर लाए गए लूट के आरोपियों से बरामद हुआ रुपया व असलहा। - फोटो : GONDA
गोंडा। ग्राहक सेवा केंद के संचालक से 3.80 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट की रकम 3.20 लाख रुपये बरामद हुई हैं। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक बैँक से लोन पास कराने के नाम पर लोगों से दलाली करता है। उसने लूट से पहले कई दिनों तक रेकी की थी। रेकी के बाद अपने एक साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगवा गांव का रहने वाला सुमित कुमार तिवारी नगवा गांव में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। वह 13 अगस्त को रुपये निकालने के लिए इलाहाबाद बैँक की शाखा डुमरियाडीह आया था। बैँक से 3.80 लाख रुपये निकालकर वह बाइक से लौट रहा था तभी गोंडा-अयोध्या मार्ग के नगवा मोड़ से आगे बनघुसरा गांव के मजरे नाऊपुरवा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया था और गोली मारकर उससे रूपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में सुमित ने थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दुुबे व स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी को लगाया गया था। टीम ने थाना मोतीगंज व कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से 20 हजार रुपये नकदी बरामद हुई। दोनों की निशानदेही पर थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक खंडहर में छिपाकर रखी गई और 3 लाख रुपये नकदी बरामद हुई है। बताया कि दोनों के पास 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद हुई है। एसपी ने पकड़े गए बदमाशों के नाम का खुलासा नहीं किया है। एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की शिनाख्त के बाद उनके नाम का खुलासा किया जाएगा। बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक बैँक में लोन पास कराने के नाम पर लोगों से दलाली करता था। वह लूट के पिछले कई दिनों से रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 13 अगस्त को क्षेत्र के नगवा निवासी बैंक मित्र सुमित कुमार तिवारी को गोली मार कर उनसे हुई तीन लाख अस्सी हजार रुपयों की लूट के अभियोग का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के अनुसार उक्त लूट के संबंध में मुखबिर से मिली जानकारी पर बुद्धवार को ऊंटघाट पुल पर टिकरी जंगल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर 3 लाख 20 हजार रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

अभियुक्तों को गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे, स्वॉट तथा सर्विलांस प्रभारी अतुल चतुर्वेदी, एसएसआई राम आशीष यादव, उप निरीक्षक गण जितेंद्र कुमार व अंकुर वर्मा के अलावा स्थानीय थाने व स्वॉट/सर्विलांस टीम के एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी शामिल रहे। अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को 5000 रुपयों से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed