{"_id":"682a228287bba2bac90f8dd7","slug":"traffic-will-start-on-soni-gumti-overbridge-from-may-31-gonda-news-c-100-1-slko1028-137924-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सोनी गुमटी ओवरब्रिज पर 31 मई से शुरू होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सोनी गुमटी ओवरब्रिज पर 31 मई से शुरू होगा यातायात
Sun, 18 May 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-उतरौला मार्ग पर निर्माणाधीन सोनी गुमटी ओवरब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है। यदि मौसम और तकनीकी परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 31 मई तक पुल आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह राहत की खबर है।
यह चार लेन का ओवरब्रिज गोरखपुर कैंट-गोंडा रेल खंड के बरुआचक और गोंडा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित है। पुल के चालू होने से गोंडा-उतरौला-डुमरियागंज मार्ग पर यातायात पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। राज्य सेतु निगम लिमिटेड, बाराबंकी निर्माण इकाई की रिपोर्ट के अनुसार 17 मई तक वायाडक्ट और आरई वॉल खंड में बिटुमिनस कार्य पूर्ण हो चुका है। फिलहाल रोड मार्किंग और पेंटिंग कार्य तेजी से जारी है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा स्वयं परियोजना की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि पुल चालू होने से न केवल गोंडा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि लंबे समय से चली आ रही जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का भी समाधान होगा।