फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traders are being exploited under the BJP government: Manish Jagan

भाजपा सरकार में व्यापारियों का हो रहा शोषण : मनीष जगन

Thu, 10 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traders are being exploited under the BJP government: Manish Jagan
टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि का स्वागत करते सपा नेता व व्यापारी। स्रोत: संगठन
गोंडा। गांधी पार्क स्थित टाउन हाॅल में बृहस्पतिवार को समाजवादी व्यापार सभा का पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने राम मंदिर से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा पहले फिजिकल फ्रॉड करती थी। अब डिजिटल फ्रॉड कर रही है। उन्होंने चंदे और चढ़ावे में चोरी के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

मनीष ने आरोप लगाया कि प्रदेश का व्यापारी जीएसटी, धन उगाही, ऑनलाइन कारोबार और अन्य समस्याओं से परेशान है। भाजपा सरकार में व्यापारियों का शोषण हो रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अपराध हो रहा है। सपा की सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने जीएसटी, ऑनलाइन शॉपिंग, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के स्थायीकरण समेत व्यापारियों से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संरक्षक सपा नेता सूरज सिंह और आयोजक व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रहे। सम्मेलन को सपा के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, योगेश प्रताप सिंह, महफूज खान, संजय सविता, सरफराज हुसैन, विजय जायसवाल और शमीम अच्छन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महेंद्र छाबड़ा, अजीत सलूजा, सरदार पिंटू सिंह, आकाश जायसवाल, फहीम पप्पू, शिवसम्पत, शीतल सिंह, गुरुदेव पांडेय, मोहित माहेश्वरी, विनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed