{"_id":"65f9cf8f6dd8a6f01d08bd71","slug":"tractor-driver-dies-due-to-bus-collision-in-ayodhya-gonda-news-c-100-1-slko1026-114608-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर जुबेरगंज बाजार के पास मंगलवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से गोंडा के ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया है। मृतक के बड़े बेटे विश्वनाथ ने थाना रौनाही में लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज के ब्यौंदा उपरहर गांव निवासी विनोद सिंह (48) मंगलवार की भोर अयोध्या के जुबेरगंज बाजार के पास ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर बालू लादने गया था। लौटते वक्त अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर जुबेरगंज बाजार के पास रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और विनोद की मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। विनाेद की पत्नी शीला सिंह(45), बेटी खुशी सिंह (23), बेटा विश्वनाथ सिंह (20) व आर्यमान सिंह (14) का रो-रोकर हाल बेहाल था। दोनों बेटे रिश्तेदारों संग अयोध्या पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव ले आए। ढेमवाघाट के पास सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार किया।