फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft by breaking into a bullion shop

Gonda News: सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरी

Mon, 10 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into a bullion shop
गोंडा। वजीरगंज क्षेत्र के दुर्जनपुर बाजार में सराफा की दुकान में रविवार देर रात सेंध लगाकर घुसे चोरों ने पांच हजार रुपये नकदी व एक लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दुर्जनपुर निवासी अमर गुप्ता की बाजार में ही घर के सामने सराफा की दुकान है। रविवार देर रात पिछली दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर पांच हजार रुपये नकदी, एलसीडी, टीवी, इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, चांदी के पांच कप प्लेट, चांदी की तश्तरी व अन्य बर्तन चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर अमर को चोरी होने का पता चला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अमर गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed