फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman was flown into cash and jewelry after drinking intoxicating drinks

महिला को नशीला पेय पिलाकर उड़ाई नकदी व गहने

Sat, 21 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
The woman was flown into cash and jewelry after drinking intoxicating drinks
गोंडा। बेटी के संग शनिवार को इलाज कराने जिला अस्पताल गई महिला को नशीला पेय पिलाकर उचक्कों ने 2500 रुपये व गहने छीन लिए। उचक्कों ने महिला के साथ छिनैती करने के बाद उसे एक गाड़ी में बिठा लिया और उतरौला रोड पर मनकापुर बस स्टॉप के पास छोड़कर भाग निकले। मामले में महिला के बेटे ने कोतवाली नगर में उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के समीप के रहने वाले अधिवक्ता जेपी गोस्वामी ने बताया कि उनकी मां कलावती शनिवार को बहन ममता के साथ इलाज कराने जिला अस्पताल गई थीं। जेपी गोस्वामी के मुताबिक उनकी बहन ममता अस्पताल में एक चिकित्सक को दिखाने ओपीडी में चली गईं। इसके बाद उनकी मां कलावती नेत्र विभाग में चिकित्सक को दिखाने जा रही थीं। तभी कुछ उचक्कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उन्हें एक गाड़ी में बिठाकर मनकापुर बस स्टॉप के पास ले गए।
विज्ञापन

वहां नशीला पेय पिलाकर उनसे 2500 रुपये व सोने का टप्स छन लिया। इसके बाद गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। जेपी गोस्वामी ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी मां को उनके घर तक पहुंचाया। मगर वह अभी बेेहोशी की हालत में हैं। जेपी गोस्वामी के मुताबिक फोरविसगंज के रहने वाले पुतई की पत्नी से भी उचक्कों ने 15 दिन पहले महिला अस्पताल में जब वह इलाज कराने गई थीं। तब भी दो हजार रुपये नकदी, सोने की चेन व अंगूठी छीन ली थी। इससे पहले कोतवाली नगर क्षेत्र के करिया पुरवा के रहने वाले संतोष की मां गौरा से भी अस्पताल में इलाज के दौरान उचक्कों ने छिनैती की थी। अधिवक्ता जेेपी गोस्वामी ने बताया कि मामले में कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed