फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The scope of investigation into duplicate voters has been expanded

Gonda News: डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच का दायरा बढ़ा

Fri, 09 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The scope of investigation into duplicate voters has been expanded
गोंडा। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से लगभग 9.5 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है। इन मतदाताओं की सत्यता की पुष्टि के लिए आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों को जुटाया जाएगा। यह कदम तब उठाया जा रहा है जब पहले ही 3.63 लाख मतदाताओं को सूची से बाहर किया जा चुका है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में एक ही नाम के कई पंजीकरण पाए गए हैं, जिससे एक मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की एक विस्तृत सूची जारी की है। इस सूची में गोंडा जिले से ही लगभग 9.5 लाख ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच पूरी कर ली गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई जिले स्तर की सूची के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूची की डाउनलोडिंग और प्रिंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तक तहसीलों के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और फिर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता
चिह्नित मतदाताओं के सत्यापन के लिए उनके आधार कार्ड के अंतिम चार अंक जुटाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल रखा जाएगा, जबकि अपात्र पाए जाने वाले मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया जाएगा। ब्लॉकवार डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या विभिन्न ब्लॉकों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या अलग-अलग पाई गई है। परसपुर ब्लॉक में सबसे अधिक लगभग 85 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है, जबकि पंडरीकृपाल ब्लॉक में यह संख्या सबसे कम लगभग 40 हजार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed