{"_id":"66ec85c5249ce38c680d413c","slug":"the-process-of-determining-the-center-for-up-board-exam-begins-gonda-news-c-100-1-gon1003-123989-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू
Fri, 20 Sep 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई। बोर्ड परीक्षा के लिए 25 सितंबर तक संबंधित विद्यालयों के भौतिक संसाधनों व आधारभूत सूचनाएं अपलोड करनी होंगी। 28 नवंबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर अंतिम फैसला लेगी। इसके लिए विद्यालय स्तर से तैयारी तेज हो गई है।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले के 500 विद्यालयों में 90 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 25 सितंबर तक विद्यालयों के भौतिक संसाधनों व जरूरी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से 28 नवंबर तक केंद्रों का निर्धारण कर लिया जाएगा। इस बार ऑनलाइन माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले के निर्धारित केंद्रों पर शुचितापूर्ण हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) में 10 वीं व 12 वीं में पंजीकरण के लिए पोर्टल 5 सितंबर 2024 से खोला गया है। 2025 के लिए सीबीएसई की परीक्षा में पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2024 है। स्कूलों को इसी बीच फॉर्म और फीस जमा करनी होगी। हालांकि लेट फीस के साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है।