फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The painter wrote "No Payment" on the walls of the community toilet

Gonda News: पेंटर ने सामुदायिक शौचालय की दीवारों पर लिखा नो पेमेंट

Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The painter wrote "No Payment" on the walls of the community toilet
कटरा बाजार के चुर्रामुर्रा खैरी गांव में सामुदायिक शौचालय में पोती गई कालिख। स्रोत: ग्रामीण 
दुबहा बाजार। चुरा मुर्रा के खैरी स्थित सामुदायिक शौचालय में रंगाई-पुताई का भुगतान दो साल बाद भी न मिलने का मामला सामने आया है। नाराज पेंटर ने शौचालय की दीवारों पर बनी आकृतियों और लिखे नामों को काले पेंट से पोत दिया। साथ ही दरवाजे पर ‘नो पेमेंट’ लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पेंटर हर्षित ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सामुदायिक शौचालय में रंगाई-पुताई और चित्रकारी का काम किया था। आज तक भुगतान नहीं मिला है। आरोप है कि भुगतान के लिए कई बार चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर हर्षित ने शौचालय की दीवारों और दरवाजे पर काला पेंट पोत दिया। उस पर लिखे ग्राम प्रधान व सचिव के नाम और चित्रों को भी विद्रूप कर दिया। पंचायत सचिव अभिषेक पटेल ने बताया कि रंगाई-पुताई का काम उनके कार्यकाल में नहीं कराया गया था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पेंटिंग का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान किस फर्म या व्यक्ति के खाते में गया, इसकी जानकारी रिकॉर्ड से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed