फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The government is saving the people of BJP who do injustice

Gonda News: अन्याय करने वाले भाजपा के लोगों को बचा रही सरकार

Tue, 25 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The government is saving the people of BJP who do injustice
जिला पंचायत टिनशेड में कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प
गोंडा। पीएम नरेंद्र मोदी के 'इंडिया' पर कसे गए तंज को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि पीएम और भाजपा के नेता क्या कह रहे हैं इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। ये उनका विषय है। उन्होंने कहा- दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार 'इंडिया' जीतेगा और अगर 'इंडिया' जीतेगा तो इनके पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। इंडियन मुजाहिदीन से तुलना पर खाबरी ने कहा- यह संविधान का उल्लंघन है। इसी को बचाने की बात हो रही है।
विज्ञापन

बृजलाल खाबरी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को संविधान बचाओ संकल्प सभा में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इसके पूर्व सभा का आयोजन जिला पंचायत परिसर स्थित टिनशेड में किया गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्ष (अवध प्रांत) नकुल दूबे का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सैकड़ों कांग्रेसियों ने संविधान बचाने की शपथ ली। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। खाबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोग चाहे वो मंत्री, विधायक या सांसद हों वे संविधान को तार-तार करते हैं। देश की उन बहनों के साथ अत्याचार करते हैं जिन्होंने इस देश का नाम ऊंचा किया। अन्याय करने वाले भाजपा के लोगों को सरकार बचा रही है। यह सीधे संविधान का उल्लंघन है। देश में संविधान पर हमला हो रहा है।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने कहा- संविधान बचाने के लिए गांव-गांव जाकर जनता से मिलें और अपील करें। इसी से भाजपा सरकार की तानाशाही खत्म होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, संचालन बृजेंद्र सिंह व शिवकुमार दूबे ने किया। कार्यक्रम में सभासद शाहिद अली कुरैशी, पूर्व सभासद आमिल सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान तरुण पटेल, सगीर खान, डिंपल सिंह, कुतुबुद्दीन खान डायमंड, रमा कश्यप, त्रिलोकीनाथ तिवारी, जलील अहमद खान, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह, अब्दुल रहमान, सुरेंद्र बहादुर, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, विनय प्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed