{"_id":"69cc117d870be6596e0ec0d8","slug":"the-criminal-was-injured-in-the-encounter-due-to-bullet-injuries-gonda-news-c-100-1-slko1026-155279-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के नरायनपुर माझा गांव के पास मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलि
करनैलगंज/गोंडा। करनैलगंज पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार रात 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक और 22 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि नरायनपुर माझा के पास सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश अमित तिवारी उर्फ घुरले निवासी ढेहवा करनीपुर थाना तरबगंज बाइक से आ रहा है। घेराबंदी करने पर अमित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित के दाहिने पैर में गोली लग गई।
पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करके मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपी से लूट की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।