{"_id":"63f7b279648b50d345088334","slug":"ten-thousand-rupees-were-withdrawn-instead-of-two-and-a-half-thousand-threatened-gonda-news-c-13-1-100130-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ढाई हजार के स्थान पर निकाल लिए दस हजार रुपये, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ढाई हजार के स्थान पर निकाल लिए दस हजार रुपये, दी धमकी
Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालने आई महिला के खाते से ढाई हजार के स्थान पर दस हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उन्होंने विरोध जताया तो धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिलकहना गांव के अकबर अली ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी पत्नी आलिया 30 नवंबर 2022 को बचत खाता से ढाई हजार रुपये निकालने ग्राहक सेवा केंद्र गई थी। वहां पर अंगूठा लगवाकर दस हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि पत्नी को ढाई हजार रुपये ही दिए गए। काफी समय बाद जब खाता चेक कराया तो इसकी जानकारी हुई। इसपर उन्होंने बैंक में शिकायत की। आरोप लगाया कि केंद्र संचालक शिकायत वापस लेने की धमकी देते हुए दबाव बना रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। पुलिस टीम जांच कर रही है।