फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenage girl's body found hanging from a noose

Gonda News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from a noose
तरबगंज के सेझिया गांव में छात्रा के फांसी लगाने की सूचना पर घर पर जुटी भीड़। - संवाद - फोटो : File photo
दुर्जनपुर घाट। तरबगंज के सेझिया गांव में सोमवार सुबह किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव निवासी राकेश गौतम की बेटी सुंदरी (17) किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बड़ी बहन काजल ने बताया कि उनकी मां गोरखपुर स्थित मायके गई थीं। पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। घर में सुंदरी और काजल ही थीं। सोमवार सुबह काजल कमरे में गई तो सुंदरी का शव छत के हुक में रस्सी से बंधे फंदे से लटका मिला। काजल की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीन बहनों व दो भाइयों में सुंदरी दूसरे नंबर की थी। अन्य बहनें काजल व खुशबू और भाई विकास व विशाल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed