{"_id":"6a97145990c889e77d0fd150","slug":"tableaux-of-lord-krishna-are-being-set-up-at-the-police-lines-gonda-news-c-100-1-slko1026-165334-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस लाइन में सज रहीं श्रीकृष्ण की झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस लाइन में सज रहीं श्रीकृष्ण की झांकियां
Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सज रही झांकी व बाजार में श्रीकृष्ण के वस्त्र खरीदते लोग। - संवाद
गोंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएसी व पुलिस लाइन स्थित मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम कराया जा रहा है। जिला कारागार समेत थानों में स्थित मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। पुलिस लाइन में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य झांकी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की मोहक झांकी देखने के लिए पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज कर दिया गया है।
जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी खरीदारी शुरू हो गई है। मालवीयनगर, पीपल चौराहा, चौक बाजार और बड़गांव समेत ग्रामीण बाजारों में लड्डू गोपाल की मूर्तियों, वस्त्रों, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और झूलों की बिक्री हो रही है। दुकानदार सुमित के मुताबिक लड्डू गोपाल के वस्त्र 150 से 3,000 रुपये तक उपलब्ध हैं। अष्टधातु के वस्त्रों की कीमत 3,100 से 5,100 रुपये तक है। पीले रंग के वस्त्रों की मांग अधिक है। इसी तरह लकड़ी, स्टील, पीतल और मोतियों से सजे झूले 5,000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर दुकान लगाए पिंकू का कहना है कि कान्हा के शृंगार के लिए कंगन, मालाएं, मुकुट और मोरपंख के साथ बांसुरी की भी विभिन्न वैरायटी बाजार में आई हैं। बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने के लिए पोशाकों की भी खरीदारी हो रही है। कान्हा की पीले रंग की ड्रेस 300 से 1200 रुपये और राधा की ड्रेस 300 से 1500 रुपये तक उपलब्ध है। दुकानदार निखिल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर लड्डू गोपाल के वस्त्र और शृंगार सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है।