{"_id":"673a38cb7c8c1c9cb402dfc4","slug":"suv-overturns-due-to-tire-burst-six-injured-gonda-news-c-100-1-gon1003-127397-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टायर फटने से एसयूवी पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टायर फटने से एसयूवी पलटी, छह घायल
Mon, 18 Nov 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर गांव के पास रविवार सुबह टायर फटने से बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार हुए लोग वाराणसी के हैं और बहराइच के दरगाह शरीफ से अयोध्या के राममंदिर जा रहे थे।
वाराणसी के जनसा हाथी बाजार थाना क्षेत्र निवासी विशाल गुप्ता बोलेरो से अपने परिजन के साथ बहराइच स्थित दरगाह शरीफ गए थे। वहां से रविवार सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए। करीब नौ बजे गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर गांव के पास बोलेरो का अगला टायर फट गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बोलेरो से निकालकर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से शिवशरन (70), आशीष (25) और सुनील (35) की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बोलेरो सवार तीन सगे भाई विशाल गुप्ता, राहुल गुप्ता और विकास गुप्ता को मामूली चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से तीन लोगों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।