फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strong room in the shadow of bayonets

Gonda News: संगीनों के साए में स्ट्रांग रूम, तीसरी आंख की भी नजर

Fri, 05 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Strong room in the shadow of bayonets
करनैलगंज मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस के जवान। - संवाद
गोंडा। मतदान के बाद सभी दसों नगर निकायों के 323 पोलिंग बूथों की मतपेटियां जिले के चार स्थलों पर तय मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में रखी गईं हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था प्रशासन ने की है। संगीनों की सुरक्षा में कैद मतपेटियों तक परिंदा भी नहीं फटक सकता। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी हो रही है। अधिकारी भी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हैं। गोंडा नगर पालिका के साथ ही खरगूपुर व धानेपुर नगर पंचायत की मतपेटियां बहराइच रोड स्थित मंडी समिति में जमा कराई गईं हैं। यहां पुलिस बल तैनात होने के साथ ही निगरानी भी बढ़ी है। इसी तरह करनैलगंज नगर पालिका के साथ ही कटरा बाजार व परसपुर नगर पंचायत की मतपेटियां मंडी समिति करनैलगंज और नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत तरबगंज व बेलसर की मतपेटियां किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज के स्ट्रांग रूम में रखी गईं हैं। मनकापुर नगर पंचायत की मतपेटियां एपी इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी हैं। इन सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सौ मीटर के दायरे में जाने की इजाजत किसी को नहीं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के तहत मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सकते हैं। जिले में निकायों के समस्त प्रत्याशी स्वयं अथवा अपने किसी अधिकृत व्यक्ति को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए रखना चाहते हैं, तो अपने क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर स्ट्रांग रूम से बाहर 100 मीटर की दूरी पर खाली स्थान पर रहकर निगरानी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed