फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strategy for communicable disease control

संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनी रणनीति

Fri, 19 Feb 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Strategy for communicable disease control
गोंडा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें पहली मार्च से प्रारंभ होने वाले प्रदेश शासन की प्राथमिकता में शामिल संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारियों यथा-मलेरिया, चिकुनगुनिया, डेंगू, दिमागी बुखार, फाइलेरिया से मुक्ति पाने के लिए ग्राम स्तर पर जमा कूड़ा के ढेर का समुचित निस्तारण व साफ-सफाई पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

रुके हुए पानी में एंटीलार्वा का छिड़काव, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का उपयोग करने, स्वच्छ पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैण्डपम्प का पानी पीने आदि विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च से शुरू हो रहे दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्त्रियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण करना है। परिवार को जे.ई./ए.ई.एस व बुखार आने पर एंबुलेंस सेवा 108 से नजदीकी सरकारी अस्पताल पर पहुंचकर जाँच/उपचार कराने की काउंसिल करना है।

आशा कार्यकर्त्री को बुखार के रोगियों, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों, जेई एईएस से विकलांग हुए व्यक्तियों, कार्य क्षेत्र में घटित जन्म-मृत्यु के पंजीकरण की सूची बनानी है। जेई टीकाकरण से छूटे 01-15 वर्ष के बच्चों को दस्तक अभियान के दौरान टीका लगवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed