फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sought blessings of peace and tranquility in the country

मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

Sat, 26 Sep 2015 11:02 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर से गांव तक शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ बकरीद मनाई गई। ईदगाहों, इमामबाड़ों और मस्जिदों में इमाम व मौलानाओं ने नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और अफसरों ने भी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह नगर स्थित बीबी बांदी साहिबा ईदगाह, रहीमबक्श बिचली ईदगाह, बड़ी ईदगाह, इब्राहिम मस्जिद एवं बीबी बांदी साहिबा मस्जिद में अलग-अलग समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नगर में नमाज का सिलसिला सुबह 7.30 बजे से शुरू होकर 9 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


इसी तरह उतरौला नगर स्थित ककरहा ईदगाह, गांधीनगर ईदगाह, जामा मस्जिद, रजा मस्जिद, गौसिया मस्जिद एवं चांद मस्जिद में भी नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, ललिया, शिवपुरा, हरैया, मणिपुर, महराजगंज तराई, कौवापुर, कटरा शंकरनगर, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, पेहर बाजार, महदेईया, गैड़ास बुजुर्ग एवं सादुल्लाहनगर स्थित मस्जिद व ईदगाहों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की गई।

नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मस्जिद व ईदगाहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। इबादतगाहों के पास पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस बल तैनात किए गए थे। क्षेत्राधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्रों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

बकरीद को लेकर नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर में सभी मस्जिद, ईदगाह के आसपास विशेष साफ-सफाई कराकर चूने एवं पानी का छिड़काव कराया गया। जामा मस्जिद ईदगाह, बिचली ईदगाह व बड़ी ईदगाह पर नमाजियों के लिए पानी के टैंकर रखवाए गए थे।


नमाजियों की सुविधा के लिए बकरीद के दिन भोर पहर से लेकर रात 10 बजे तक ओवर हेड टैंक से जलापूर्ति कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि इकबाल व समर जावेद ने पालिका कर्मियों के साथ नगर में भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया और लोगों को त्यौहार की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed