फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Son of gentleman seller will discuss with PM

सज्बी विक्रेता का बेटा पीएम से करेगा चर्चा

Fri, 17 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Son of gentleman seller will discuss with PM
मनकापुर (गोंडा)। गांव के गरीब किसान का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया है। सब्जी बेचकर जीवन यापन करने वाले का बेटा दिल्ली जा रहा है। महर्षि विद्यामंदिर मनकापुर में कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र देवानंद मौर्य पुत्र राम जस ने विद्यालय ही नहीं बल्कि अपने गांव दुर्गापुर के मजरा बंजरवा सहित तहसील मनकापुर का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन

देवानंद मौर्य ने बताया की प्रधानमंत्री के परीक्षा परिचर्चा 2020 का आयोजन दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में किया गया है। 20 जनवरी को दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। छात्र देवानंद को सरकारी खर्चे से महर्षि विद्यामंदिर के अंग्रेजी के प्रवक्ता ओपी तिवारी दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। छात्र के अनुसार कक्षा 1से 5 तक मसकनवां में पढ़ाई करने के बाद महर्षि विद्या मंदिर में पढ़ाई कर रहा है। पीएम के इस कार्यक्रम में जाने से गदगद दिखा। वहीं महर्षि विद्यामंदिर मनकापुर के प्राचार्य पीताम्बर सिंह ने छात्र को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed