फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Some got jeep and some got rickshaw

Gonda News: किसी को मिली जीप तो किसी को रिक्शा

Fri, 21 Apr 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Some got jeep and some got rickshaw
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में शुक्रवार को अध्यक्ष के दस पदों के लिए 103 प्रत्याशियों और 168 वार्ड के सभासद पदों पर 878 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। जिसमें अध्यक्ष पदों पर राजनीतिक दलों से लड़ रहे 36 प्रत्याशियों को पार्टियों के चुनाव निशान मिले हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 67 उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग से तय निशान आवंटित किए गए हैं। उम्मीदवार अब प्रचार-प्रसार में अपना-अपना बखान करते दिख रहे हैं। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय पार्टियों के चुनाव निशान पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लड़ेंगे।
विज्ञापन

जिले के दसों निकायों के निर्वाचन में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पांच स्थान तय किए गए थे। जिसमें गोंडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद के लिए कलेक्ट्रेट, खरगूपुर व धानेपुर नगर पंचायत के लिए सदर तहसील में, करनैलगंज नगर पालिका परिषद, कटरा बाजार व परसपुर नगर पंचायत का करनैलगंज तहसील में, नवाबगंज नगर पालिका, तरबगंज व बेलसर नगर पंचायत का तरबगंज तहसील में व मनकापुर नगर पंचायत का मनकापुर तहसील में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को चुनाव निशान आवंटन से पूरी हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही इन स्थानों पर चुनाव चिह्न की जानकारी के लिए दावेदार जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोंडा में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें भाजपा की लक्ष्मी रायचंदानी को कमल का फूल, सपा की उज्मा राशिद को साइकिल, कांग्रेस की रुकसाना को हाथ का पंजा, बसपा की पूनम को हाथी, आप की गुड़िया वाल्मिकी को झाड़ू चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ है। निर्दल संध्या निर्मल श्रीवास्तव को एक बार फिर लट्टू, एआईएमआईएम से बुशरा खातून को पतंग, निर्दलीय कनीज फात्मा को जीप, पूनम गुप्ता को फूल और घास, शहनाज को अनार, रेखा श्रीवास्तव को वृक्ष चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित नगर पंचायत धानेपुर में अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से उमा देवी, कांग्रेस से मुन्नी देवी व सपा से सलीका बेगम को पार्टियों के निशान मिले। निर्दलीय प्रत्याशी आस्मां को जीप, जिया सिंह को अनार, जुबेदा को टेबल फैन, नंदनी को केला का पेड़, पिंकी को वृक्ष, बेबी सिंह को दमकल, मकसदी बनो को वायुयान, मंजू को रिक्शा, शमा को रेल का इंजन व शांति को शंख चुनाव चिह्न हासिल हुआ।
खरगूपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के नौ प्रत्याशियों के चुनाव निशान का आवंटन हो गया। जिसमें सपा प्रत्याशी नसरीन, भाजपा प्रत्याशी ममता रस्तोगी, बसपा प्रत्याशी शरीफुननिशां को पार्टियों के तय चुनाव निशान मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी इशरत जहां को फूल और घास, रीना को रिक्शा, रेशमा को रेल का इंजन, शहनाज को स्कूटर, सरिता सोनी को अनार व सुमन सोनी को गदा चिह्न आवंटित किया गया है।
नगर पालिका समेत सदर तहसील के दो निकायों खरगूपुर व धानेपुर के 52 वार्डों के सभासद पदों पर दो का निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष 50 सीटों पर 318 दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। गोंडा नगर पालिका परिषद के 27 वार्ड में वार्ड संख्या 19 से अल्पना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय होने से 26 वार्डों में 194 प्रत्याशी मैदान में हैं। खरगपूूर नगर पंचायत में वार्ड नंबर पांच में एक दावेदार होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। नौ वार्डों में 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। धानेपुर में 15 वार्ड में 92 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी को शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन हो गया।
तरबगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 15 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। तरबगंज में भाजपा से कमलेश पांडेय, सपा से स्वाति पांडेय, कांग्रेस से कृष्ण नारायण केटी तिवारी व बसपा से ताज मोहम्मद को पार्टी का चुनाव चिह्न मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को शटल, नीरज देवी को अनार व कमलेश कुमारी को अलाव और आदमी चुनाव चिह्न मिला है।
बेलसर नगर पंचायत से कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी, सपा प्रत्याशी सुशीला, कांग्रेस प्रत्याशी आरती व बसपा प्रत्याशी कर्मराजी को पार्टी का चुनाव चिह्न मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी सपना को पानी की बोतल व श्रीमती को भगोना चुनाव चिह्न मिला है।
नबाबगंज से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह, सपा प्रत्याशी डाॅ. शफीक अहमद, कांग्रेस प्रत्याशी विनय सिंह को पार्टी का चुनाव चिह्न मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह को अनार, सपना सिंह को जीप, सीमा को रिक्शा, मोहम्मद अजीज को स्टार, अशोक कुमार को पानी की बोतल, धर्मेंद्र कुमार को शटल, सरिता को बरगद का पेंड़, आकांक्षा को लड़का लड़की, अल्पना को कंघा चुनाव चिह्न मिला है। निकाय चुनाव में वार्डों के लिए भी राजनैतिक दलों से घोषित प्रत्याशियों के लिए पार्टी का चुनाव चिह्न मिला है।
तरबगंज में कुल 15 वार्ड से 58 प्रत्याशी मैदान में हैं। बेलसर में 16 वार्ड में 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह नवाबगंज में 25 वार्ड में से वार्ड संख्या 10 से अमित सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय होने से 24 वार्डों में 101 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को इन सभी को चुनाव चिह्न मिल गया।
नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को करनैलगंज तहसील क्षेत्र के तीनों निकायों में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। करनैलगंज नगर पालिका के 13 उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मंशा, सपा की रजिया खातून व भाजपा की रामलली को पार्टी का तय निशान मिला है। निर्दलीय में इशरत जहां को स्कूटर, गुड़िया को पहिया, तस्कीन को छत का पंखा, बदरूननिशां को जीप, बीनू को लड़का-लड़की, मोनी को हथौड़ा, रुकैया को रिक्शा, रेहाना बेगम को सितारा, संतोष कुमारी को टेबल फैन, सूर्य कुमारी को फूल और घास चुनाव चिह्न मिला।
नगर पंचायत कटरा बाजार में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अर्जुन प्रसाद तिवारी, सपा की शमा परवीन, बसपा के हृदयराम को पार्टी के निशान मिले। निर्दलीय अर्जुन प्रसाद को अनार, असलम को स्कूटर, कमलेश को जीप, कुसुम को ऊन का गोला, जियाउल हक को छत का पंखा, जुबेर अहमद को रिक्शा, निसार अहमद अंसारी को सितारा, प्रदुम्न कुमार को स्कूल बैग, बृजेश कुमार को भगोना, बृजेश कुमार को फरसा, राजेश को गदा, रामगोपाल को दमकल, शकुंतला को रेल का इंजन, सरिता को वृक्ष चुनाव निशान आवंटित किया गया।
नगर पंचायत परसपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें सपा के अजय प्रताप सिंह, कांग्रेस के अवधेश तिवारी, बसपा से मायावती, भाजपा से वासुदेव सिंह को पार्टी के निशान के साथ ही निर्दलीय मुन्ना को स्कूटर, मुस्तकीम फारुकी को जीप, राजेश प्रताप सिंह को फूल व घास, रामदेव पांडेय को लड़का-लड़की, राम बहाल को अनार, रीतू सिंह को सितारा, सालिहा को शटल चुनाव निशान मिला है।

मनकापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद में भाजपा से दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू, सपा से राम कृपाल सोनी राहुल, कांग्रेस से हसमतउल्ला को पार्टियों के चुनाव चिह्न मिले हैं। निर्दल प्रत्याशी शहजादे को अनार चुनाव चिह्न मिला है। इसके अलावा नगर पंचायत में 10 वार्ड में से वार्ड नंबर छह से वैभव सिंह व वार्ड नंबर नौ में विकास हांडा का सभासद पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब यहां आठ वार्डों में चुनाव होने हैं, इसके लिए 33 दावेदार मैदान में हैं। जिसमें आठ भाजपा से हैं और 25 वार्ड प्रत्याशी निर्दल हैं। जिनको निशान आवंटित हुए। इसमें वार्ड नंबर एक पटेल नगर में उगता सूरज चुनाव चिह्न के लिए दो महिला प्रत्याशी के प्रतिनिधि जिद पर अड़ गए। आरओ महेश कुमार खरे की पहल पर लाॅटरी के माध्यम से चेतना सिंह को उगता सूरज व जयपता को अनाज ओसाता किसान चुनाव निशान देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed