फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Marfat Ali won in the street play category, while Aastha's team won in the nutrition song category

Gonda News: नुक्कड़ नाटक में मार्फत अली और पोषण गीत में आस्था की टीम जीती

Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Marfat Ali won in the street play category, while Aastha's team won in the nutrition song category
एलबीएस पीजी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते बच्चे। -संवाद
गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज के मुख्य परिसर में आयोजित पोषण जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक और सामूहिक पोषण गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पारंपरिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व और संतुलित आहार का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मार्फत अली ने प्रथम स्थान हासिल किया। रितिक कनौजिया एवं खुशी दुबे ने संयुक्त रूप से द्वितीय और केतकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. स्मृति शिशिर एवं उनकी टीम के निर्देशन में 85 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सामूहिक पोषण गीत प्रतियोगिता में आस्था पांडेय, सलोनी शुक्ला और दृष्टि श्रीवास्तव के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षिता सिंह एवं आस्था के ग्रुप को द्वितीय और श्रेया एवं नेहा के ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। डॉ. मुक्ता टंडन के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 125 छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों की धुन पर पोषण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed