{"_id":"6aa2f1374c067841430b5364","slug":"roadways-employees-staged-a-protest-at-the-bus-stand-gonda-news-c-100-1-gon1001-165828-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेजकर्मियों ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेजकर्मियों ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन
Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर प्रदर्शन कर विरोध जताते कर्मी। स्रोत: संगठन
गोंडा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बृहस्पतिवार को गोंडा डिपो में आउटसोर्स, संविदा और नियमित कर्मचारियों ने 17 सूत्री लंबित मांगों को लेकर गेट प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों के जल्द निस्तारण की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
क्षेत्रीय मंत्री हरिश्चंद्र पांडेय ने कहा कि लंबित मांगों के समाधान को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक संगठन के निर्देश पर आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने मजदूर-मजदूर भाई-भाई, लड़कर लेंगे पाई-पाई और हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते... जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, अरविंद तिवारी, ऋतिक चौबे, रामपाल द्विवेदी, राकेश शुक्ल, हरिशंकर बैसवार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विनोद तिवारी, कृष्णदेव आदि मौजूद रहे।