{"_id":"5db87ccc8ebc3e93df425622","slug":"short-circuit-fire-in-two-houses-loss-of-millions-gonda-news-lko4893103185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में शॉर्टसर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में शॉर्टसर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
करनैलगंज-कटरा बाजार। करनैलगंज कस्बे के स्टेशन रोड पर एक घर में आग लगने से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कटरा बाजार के तिलका गांव के मजरा कुकुरभुकवा गांव में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। जिसमें घर के साथ घरेलू सामान तथा 18 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए।
करनैलगंज के स्टेशन रोड के रहने वाले सरदार अमरदीप सिंह उर्फ दीपू ने बताया कि उनका स्टेशन रोड पर मकान है। इसी मकान की ऊपरी मंजिल में वह रहते हैं। नीचे साइकिल की दुकान व गोदाम है। ऊपरी मंजिल में दीपावली के दिन रविवार को शॉर्टसर्किट से आग लग गई। जिसमें घरेलू सामान समेत गोदाम में रखी साइकिल व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया कि आग से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दूसरी घटना में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका गांव के मजरे कुकुर भुकवा निवासी आनंद तिवारी ने बताया कि रविवार की देर शाम उसके घर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से एक एलसीडी, एक पंखा व 18000 रुपये नकद सहित अन्य घरेलू सामान व कागजात जलकर राख हो गया। आनंद तिवारी ने आग की सूचना हल्का लेखपाल व थाना कटरा बाजार में दी। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।