{"_id":"62f14ff8df3bbb58bb536860","slug":"security-will-be-tight-on-muharram-gonda-news-lko643276658","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन
गोंडा। मुहर्रम पर अमन व चैन कायम बनाए रखने को सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। इस दौरान निगरानी के लिए पुलिस फोर्स के साथ ही मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। मंगलवार को कस्बों और शहरी इलाकों में निकलने वाले मुहर्रम के हर छोटे बड़े जुलूस की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से होगी।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने चारो तहसीलों के एसडीएम को मोहर्रम पर शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ मिलकर पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए चारों तहसील क्षेत्रों में 25 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भी मोहर्रम के जुलूस के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस थानों के साथ ही पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में नियमित गश्त व निगरानी का निर्देश दिया है।
मंगलवार को शहरी व ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का जुलूस सुबह दस बजे से निकलना शुरू होंगे जो शाम तक कर्बला पह पहुंच कर विसर्जित होंगे। इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ ही बिजली व नगर पालिका समेत अन्य विभागों के अफसरों की भी जवाबदेही तय की गयी है।
विज्ञापन
जुलूस रूट पर बिजली के झूलते लटकते तारों को ठीक कराने और रास्तों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य बिजली विभाग व नगर पालिका को सौंपा गया है। शहर के साथ ही नवाबगंज, परसपुर, करनैलगंज, खरगूपुर, कटरा बाजार में भी जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ नामित मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है।
जिले में संवेदनशील मानी जाने वाली कोतवाली देेहात की खोरहंसा व अन्य इलाकों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम व एसपी ने भी जनसमुदाय से मोहर्रम पर सौहार्द और शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेताया है कि अमन चैन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निपटेगा। ऐसे अराजक तत्वों पर सीधे कड़ी कार्रवाई होगी।
मुहर्रम के आठवीं जुलूस के पूर्व चौक बाजार में एक समुदाय के लोगों द्वारा झंडा लगाया जा रहा था, इसका विरोध दूसरे समुदाय ने करते हुए पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बीती देर रात अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एसडीएम वीके सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम सहित प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक, थानाध्यक्ष कौड़िया पीएसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समझा बुझाकर पूरे विवाद को खत्म करा कर आठवीं के जुलूस को अपनी मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।