फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scorpio collided with tractor-trolley, businessman died

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो, व्यवसायी की मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collided with tractor-trolley, businessman died
गोंडा। रिश्तेदार को लखनऊ एयरपोर्ट से लेने जा रहे कपड़ा व्यवसायी की स्कार्पियों सोमवार रात बाराबंकी के रामनगर के कटमारा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इससे व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग पिपरहिया गांव निवासी मेहंदी हसन (36) थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाजार में कपड़े की दुकान चलाते थे। वह बलरामपुर के सादुल्लानगर के रहने वाले रिश्तेदार अब्दुल मजीद और उनके आठ साल के बेटे संग सोमवार शाम अपने साढ़ू को एयरपोर्ट से लेने के लिए स्कार्पियो से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

देर रात बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में कटमारा गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में मेहंदी हसन की मौत हो गई, जबकि अब्दुल मजीद और उनका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहंदी हसन के मौत से पिपरहिया में उनके घर में कोहराम मच गया। सेमरा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि बाराबंकी पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार के लोग बाराबंकी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed