फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu's water level increased again

Gonda News: फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Wed, 19 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level increased again
नवाबगंज के माझा क्षेत्र में उफान पर सरयू नदी। - संवाद
गोंडा। बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी सरयू में 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहले छोड़े गए पानी से जलस्तर बढ़ा है और नदी खतरे के निशान को पार करने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बुधवार को बढ़ा है और अब नदी खतरे के निशान से महज 81 सेंटीमीटर दूर बची है। करनैलगंज में नदी तटबंध की ओर बढ़ रही है। बांसगांव के पास नदी की नई धारा बनने से वह तटबंध से सटकर बह रही है। बाढ़ कार्य खंड विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तटबंध पर अभी कोई खतरा नहीं है। बचाव के बनाए गए स्पर सुरक्षित हैं, लगातार तटबंध की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

चंदापुर किटौली के पास भी नदी तटबंध के आसपास पहुंच चुकी है। वहीं ऐली के विशुनपुरवा के पास भी नदी काफी रफ्तार में हैं। इन स्थानों पर तटबंध की संवेदनशीलता बनी हुई है। जिसकी निगरानी के साथ ही जरूरी कार्य भी विभाग करा रहा है। वहीं, तटबंधों के बाद नदी के पानी का फैलाव गांवों में बढ़ रहा है। इससे जैतपुर माझा, तुलसीपुर माझा, दुर्गागंज माझा, ब्यौंदा उपरहर, परास, जबरनगर, गढ़ी आदि गांवों में जलभराव की समस्या बढ़ रही है। फिलहाल अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, राजस्वकर्मियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी कहते हैं कि प्रशासन सतर्क है। हर पल की स्थिति की रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed