फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rudra achieved success in NEET without coaching

Gonda News: रुद्र ने बिना कोचिंग के नीट में हासिल की सफलता

Sun, 15 Jun 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rudra achieved success in NEET without coaching
रुद्र शुक्ल।
गोंडा। आर्थिक तंगी व विपरीत हालात में पढ़ाई कर आशा बहू व पान बेचने वाले के बेटे रुद्र शुक्ल ने नीट (नेशनल एलिजिबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट) में सफलता हासिल की है। नीट में 537 अंक पाने वाले बड़गांव के इंद्रापुर निवासी रुद्र ने बताया कि उनकी मां पुष्पा शुक्ला आशा बहू हैं। पिता सुभाष शुक्ल की पानी की गुमटी है। रुद्र ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। उनके पास न तो स्टडी टेबल है और न ही कोचिंग संस्थान में पढ़ने की हैसियत। घर में ही पढ़ाई करते हुए वर्ष 2024 में चार हजार रुपये खर्च कर एक ऑनलाइन कोचिंग का वार्षिक पैकेज लिया था। दोस्त की किताबों से पढ़ाई कर दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। परिणाम जारी होने के बाद शनिवार रात सुंदरकांड का पाठ कर ईश्वर की आराधना की।
विज्ञापन

इन मेधावियों ने भी लहराया परचम
बड़गांव निवासी ताहा सिराज ने नीट में 532 अंक प्राप्त किए हैं। पिता सिराज अहमद व मां रुबीना बानो से बधाई दी। मसकनवा के दरियापुर निवासी हिमांशु तिवारी ने 519 अंक प्राप्त किए। हिमांशु के पिता हंसराज तिवारी व्यवसायी व मां गृहिणी हैं। मसकनवा के सैजलपुर निवासी अभिनव वर्मा ने 541 अंक प्राप्त किए। उनके पिता डॉ. अमरनाथ वर्मा का ब्रेन ट्यूमर के कारण 2006 में निधन हो गया था। मां सुनीता वर्मा का भी ब्रेस्ट कैंसर के कारण 2024 में निधन हो गया था। कठिन मेहनत की बदौलत अभिनव ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed