फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadblock staged with a body on the road; Collectorate besieged

Gonda News: सड़क पर शव रख लगाया जाम, कलेक्ट्रेट घेरा

Fri, 11 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 11 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roadblock staged with a body on the road; Collectorate besieged
विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न
परसपुर/गोंडा। बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रेक्सड़िया के मल्लहनपुरवा में धरने के बाद परिजन और ग्रामीण शव चारपाई पर रखकर जुलूस की शक्ल में शाहपुर की ओर निकले। पुलिस ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया तो करीब आधे घंटे तक रस्साकशी और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने परसपुर-बरगदी मार्ग पर शाहपुर-धनावा के पास बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उधर, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की अगुवाई में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना दिया।
विज्ञापन

विनोद की हत्या की खबर पाकर आसपास के गांवों और अन्य जिलों से निषाद समाज के सैकड़ों लोग शुक्रवार सुबह मल्लहनपुरवा पहुंच गए। ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे बढ़ने पर पुलिस ने अवरोध लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया। मगर भीड़ अधिक होने के कारण अवरोध प्रभावी नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शाहपुर-धनावा पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। सुबह करीब 11:45 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर 02:15 बजे तक चला। प्रदर्शनकारी मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने, परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई। सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, सपा नेता काजल निषाद और कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। करीब दो बजे डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। करीब एक किलोमीटर पैदल मार्च के बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने बैठकर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। करनैलगंज विधायक अजय सिंह भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। डीएम प्रियंका निरंजन भी कैबिनेट मंत्री के साथ जमीन पर बैठीं और उनकी मांगें सुनीं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद कैबिनेट मंत्री ने दोपहर 12:55 बजे धरना समाप्त कर दिया।
पुत्र ने दी मुखाग्नि, नम हुईं लोगों की आंखें
परसपुर। कमियार घाट पर गमगीन माहौल में विनोद का अंतिम संस्कार हुआ। पुत्र राज साहनी ने पिता को मुखाग्नि दी तो घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस दौरान परिजन बिलखते रहे। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने ‘विनोद साहनी अमर रहें’ के नारे लगाए। पिता अतारु लाल समेत परिवार के अन्य सदस्य और वहां मौजूद लोग भावुक नजर आए।
पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय : डीएम
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पीड़ित परिवार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। पुलिस और प्रशासन परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित : एसपी
एसपी अभिषेक ने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही की विभागीय जांच कराई जा रही है।

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विनोद साहनी हत्याकांड में कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed