{"_id":"6a6b8af08f8197d38a040ecd","slug":"rise-in-patients-with-seasonal-illnesses-gonda-news-c-100-1-slko1026-163300-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज
Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर खड़े मरीज। - संवाद
गोंडा। बारिश और उमस भरे मौसम के बीच जिले में जलजनित और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को ओपीडी में 1500 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से करीब 300 लोग बुखार और पेट दर्द से पीड़ित थे।
जिला अस्पताल के मेडिसिन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में बुधवार को सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। गंभीर मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, मरीजों से बातचीत में पता चला है कि दूषित या मटमैले पानी के सेवन, फास्ट फूड और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट दर्द और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को उबाला या स्वच्छ पानी पीने तथा ताजा और घर का बना भोजन करने की सलाह दी जा रही है।