फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Retired teacher was murdered by strangulation

Gonda News: गला घोंटकर की गई थी सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या

Sat, 18 May 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher was murdered by strangulation
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई गांव की रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। सेवानिवृत्त शिक्षिका के गले व शरीर पर चोट के चार निशान भी मिले हैं। उनकी बेटी ने धानेपुर थाने में अपने भाई-भाभी समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के जानकीनगर बहराइच रोड निवासी नीरज सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई गांव निवासी उनकी मां केशव कुमारी (75) पत्नी रूद्र नारायण सिंह सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। प्रतिभा के मुताबिक मां उनके साथ ही रहती थीं। मां अपनी संपत्ति उनके नाम करना चाहती थीं। 16 मई को कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय में संपत्ति की रजिस्ट्री करने गई थीं। तभी उनका भाई संतोष कुमार सिंह अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ पहुंचा और मां को जबरन गाड़ी में बैठा ले गया। इसके बाद शुक्रवार भोर उनकी मां को मृत हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रतिभा ने अपने भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। केशव कुमारी के गले व शरीर पर चोट के चार निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद शनिवार को प्रतिभा की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कु़मार सिंह, उसकी पत्नी संगीता सिंह, पुत्र आवेश कुमार सिंह, पुत्री अंजली सिंह, हेमंत कुमार सिंह व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed