{"_id":"65ff2cd527916f1ee5037364","slug":"retired-soldier-dies-due-to-bee-attack-five-family-members-injured-gonda-news-c-100-1-gon1001-114811-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मधुमकि्खयों के हमले से रिटायर फौजी की मौत, पांच परिजन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मधुमकि्खयों के हमले से रिटायर फौजी की मौत, पांच परिजन जख्मी
Sun, 24 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के मीनापुर में शनिवार को सत्यनारायण भगवान की कथा सुन रहे सेवानिवृत फौजी समेत छह लोगों पर मधुमकि्खयों के झुंड ने हमला कर दिया।
सेवानिवृत फौजी की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। बता दें कि दो दिन पहले बृहस्पतिवार को सरयू डिग्री कॉलेज में बैठक के दौरान मधुमकि्खयों के हमले से आठ शिक्षक घायल हो गए थे।
सेवानिवृत फौजी सालिकराम गुप्ता (82) शनिवार को परिजनों के साथ गांव में ब्रह्मचारी बाबा के स्थान पर पीपल के नीचे भगवान सत्यनारायण की कथा सुन रहे थे। हवन के दौरान उठे धुएं से अचानक पीपल के पेड़ में लगे छत्ता से निकले मधुमक्खियों ने सभी पर हमला कर दिया। इससे सालिकराम गुप्ता उर्फ फौजी घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मधुमक्खी के हमले में मृतक की पत्नी अनीता देवी, बहू सुमन, पोती सलोनी, बैजनाथ, खुशबू व एक अन्य घायल हो गए। प्रधान प्रतिनिधि डॉ. कलीम अहमद ने बताया कि सेवानिवृत फौजी के परिजनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व आठ शिक्षक हुए थे घायल
बृहस्पतिवार को करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति की बैठक चल रही थी। इसमें अचानक मधुमिक्खयों ने हमला कर दिया था। इस दौरान आठ शिक्षक घायल हो गए थे।
मधुमिक्खयों के हमले में गई थी वृद्ध की जान
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सरा आज्ञाराम के सोनबरसा गांव में 18 मार्च को नित्यक्रिया के लिए गए राम अधार मौर्य (90) मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया था। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जा चुकी है दो मासूमों की जान
मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर भान निवासी विश्वनाथ शुक्ला की माता उत्तम शुक्ला (65) 18 सितंबर 2023 की शाम चार बजे गांव के कोटेदार के यहां राशन लेने अपने पौत्र योगेश शुक्ला (7) व युग शुक्ला (5) के साथ जा रही थीं। इस बीच रास्ते में अचानक मधुमिक्खयों के झुंड ने हमला बोल दिया था। इसमें युग व योगेश की मौत हो गई थी।
मधुमक्खी के जहर से नहीं, सूजन से हो सकती है मौत
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि मधुमक्खी के डंक मारने से मौत होने की आशंका बहुत ही कम होती है। जब मधुमक्खी गले में या सांस की नली में डंक मार देती है तो सूजन की वजह से सांस रुकने लगती और मौत हो जाती है। अधिक संख्या में मधुमकि्खयों के हमले से दहशत के कारण भी हार्ट अटैक हो जाता है। मधुमक्खी काटने के बाद एंटी एलर्जी की कोई दवा ले सकते हैं। घरेलू उपाय में डंक को निकालकर सिरका लगने से दर्द व सूजन कम हो जाता है। शहद व बर्फ का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। बेकिंग सोडा व टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से भी राहत मिलती है।