फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Relief to people caught in electricity theft, they can become debt free by depositing 35 percent

Gonda News: बिजली चोरी में पकड़े गए लाेगों को राहत, 35 फीसदी जमा कर हों ऋणमुक्त

Sat, 18 Nov 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Relief to people caught in electricity theft, they can become debt free by depositing 35 percent
गोंडा। कनेक्शन नहीं लिया और बिजली जलाते चोरी में पकड़े गए तो एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत अपना पंजीकरण करा ऋण से मुक्त हो सकते हैं। वहीं एक साल तक बराबर बिल का भुगतान कर विभाग के ईमानदार उपभोक्ताओं में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को गौरा विधायक प्रभात वर्मा को एक्सईएन राहुल बरनवाल ने टीम के साथ मिलकर ऊर्जा मंत्री का पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


इस दौरान एक्सईएन राहुल ने विधायक के माध्यम से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए अनुरोध किया है। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंडल में करीब छह हजार विद्युत चोरी में पकड़े गए लोगों के लिए एकमुश्त समाधान योजना से काफी राहत दी जा रही है। विद्युत चोरी में पकड़े जाने के बाद मूल राजस्व निर्धारण में 65 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है। एक उपभोक्ता बनने के लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक मूल राजस्व निर्धारण का 35 प्रतिशत भुगतान कर योजना का लाभ लिया जा सकता है। ऐसे में पहले 10 प्रतिशत जमाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए झटपट पोर्टल के माध्यम से कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। जिसके आधार पर उचित माध्यम से कनेक्शन दिया जाएगा। अगर उपभोक्ता एक साल तक बराबर विद्युत बिल का भुगतान करता है तो विभाग मुकदमे को वापस लेकर उपभोक्ता को सुचारू विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता राम नरेश सरोज ने बताया कि वर्तमान में गोंडा के चारों विद्युत वितरण खंडों को मिलाकर विद्युत चोरी के 1771 मामले लंबित है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चोरी मामले में बड़ी राहत दी गई है। अब नौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हरसंभव कोशिशें की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed