फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rapist sentenced to 10 years

Gonda News: दुष्कर्मी को 10 साल की सजा

Tue, 24 Sep 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rapist sentenced to 10 years
गोंडा। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में दोषी को कोर्ट ने 10 साल कारावास और 22 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार इटियाथोक क्षेत्र की निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए केस में कहा कि पति मुंबई में मजदूरी करता है। 21 मार्च 2018 की रात ग्राम लक्ष्मनपुर लालनगर के सहजराम घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वायरल करने व बच्चों को मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा। धमकी देकर उसने एक लाख 88 हजार रुपये भी ले लिए। विवेचना के दौरान अपराध के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान कोर्ट ने सहजराम को दोषसिद्ध किया। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम) सूर्यप्रकाश सिंह ने सहजराम को 10 साल के सश्रम कारावास और 22 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed