{"_id":"68fbbe3803ceb7ee66016024","slug":"ramtejs-last-rites-were-performed-after-the-arrest-of-three-accused-gonda-news-c-100-1-slko1026-145966-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया रामतेज का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किया रामतेज का अंतिम संस्कार
Fri, 24 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के बेसियाचैन गांव में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
रुपईडीह /गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेसियाचैन गांव में बृहस्पतिवार सुबह पिटाई से 70 वर्षीय बुजुर्ग रामतेज की मौत से आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे। इस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। अफसरों के समझाने पर 16 घंटे बाद परिजनों ने रामतेज का अंतिम संस्कार किया। वहीं, शिकायत की जद में आए दो सिपाहियों का हल्का बदल दिया गया है।
दीपावली की रात पटाखा दगाने को लेकर रामतेज के पौत्र का गांव के दुखहरण के परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उनका पौत्र गेहूं पिसाने जा रहा था तभी लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बचाने दौड़े रामतेज की डंडे से पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक रामतेज के भतीजे बजरंगी व रामहेत ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन ही पुलिस को तहरीर दी थी। हल्का सिपाही भारत चौहान व बृजभूषण मौके पर आए, लेकिन आरोपियों के घर तक नहीं गए, न ही कोई पूछताछ की। आरोप है कि सिपाहियों ने उन्हें ही चंदवतपुर बाजार में बुलाकर सुलह करने का दबाव बनाया।
देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे रामहेत की तहरीर पर सोनू उर्फ वीरेंद्र, अरुण, गदरे, शेषराज व दुखहरन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनू उर्फ वीरेंद्र, शेषराज व दुखहरन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाहियों की शिकायत मिली है, उनका हल्का बदल दिया गया है।