फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raids in Sadashiv market, six caught stealing electricity

सदाशिव बाजार में छापा, बिजली चोरी करते छह पकड़े

Sun, 19 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raids in Sadashiv market, six caught stealing electricity
गोंडा के बाबागंज में छापेमारी करने के बाद बिजली विभाग की टीम लिखा-पढी करती हुई। - फोटो : GONDA
बाबागंज (गोंडा)। क्षेत्र के सदाशिव बाजार में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी पकड़ने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान आधा दर्जन लोग लपेटे में आए। मामले में विद्युत चोरी अधिनियम के तहत छह लोगों के खिलाफ थाना इटियाथोक में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि सदाशिव बाजार में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। शुक्रवार की देर शाम उनके नेतृत्व में इटियाथोक व मेहनवन विद्युत उपकेंद्र की टीम में शामिल अवर अभियंता धानेपुर अजय कुमार, पवन कुमार, जियाउद्दीन, रमेश यादव, महेश शुक्ला, शशिकांत श्रीवास्तव, अतुल सिंह, रामगोविंद, रमेश शुक्ला, हरिओम पांडे सहित संविदाकर्मियों की टीम ने यहां पर हो रही बिजली चोरी को लेकर स्कूल, कॉलेज, दुकानों व घरों में छापा मारा। इस दौरान आधा दर्जन लोग बिजली चोरी करते पाए गए।
विज्ञापन

टीम की अगुवाई कर रहे उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि सदाशिव बाजार में शत्रुघ्न द्विवेदी के सदाशिव इंटर कॉलेज में चोरी से बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। इसके अलावा टीम ने सदाशिव बाजार के ही नंद कुमार, रामभवन वर्मा, मोहित दुबे निवासी सदाशिव बाजार, यज्ञराम मिश्रा निवासी सदाशिव बाजार, रानू मिश्रा भी मीटर से विद्युत की लाइन काटकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। इन लोगों ने सदाशिव बाजार में कई दुकानदारों को बिजली मुहैया करा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में उप खंड अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने थाना इटियाथोक में सभी छह लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि उप खंड अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed