फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Put smugglers and smugglers on urea black marketing

तस्करों और यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाएं

Thu, 27 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Put smugglers and smugglers on urea black marketing
गोंडा के जिला अस्पताल परिसर में कोविड अस्पताल में अधिकारियों संग समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : GONDA
गोंडा। कोविड हॉस्पिटल के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों, आयुक्त, डीआईजी, डीएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 एवं जनपद में बाढ़ की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान कहा कि 15 सितंबर तक विशेष रूप से सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बरती जाए। उन्होंने मंडल के प्रत्येक जनपदों में बाढ़ राहत सामग्री व किट जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोंडा कोविड हास्पिटल कोे डिजिटल फॉर्म में एसजीपीजीआई लखनऊ से जोड़ने के निर्देश दिए हैं तथा पर्याप्त मात्रा में स्टाफ बढ़ाने को कहा है ताकि जांच का कार्य दो शिफ्टों में हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कृत्रिम अभाव दिखा कर यूरिया की किल्लत पैदा करने तथा महंगे दामों पर बेचकर कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर एनएसए लगाया जाए। उन्होंने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पेशेवर माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने तथा गौ तस्करी की घटनाओं पर एनएसए के अंतर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद बलरामपुर में आईएसआई से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बीट व गांव प्रहरी स्तर तक संवाद स्थापित किया जाए ताकि ऐसी घटनाएं न होने पाए। उन्होंने इंफोर्समेंट की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के साथ ही निर्देशित किया है कि बॉर्डर व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनपद गोंडा में बच्चे के अपहरण के दौरान पुलिस द्वारा की गई अच्छी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अपरहण की ऐसी दुस्साहसिक घटनाएं ना होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एक-एक गांव का सर्वे कराकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। मंडलीय अधिकारियों की बैठक में आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जनपद श्रावस्ती व बलरामपुर में लेवल टू अस्पताल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने 300 शैया युक्त चिकित्सालय एवं गोंडा कोविड-19 हॉस्पिटल के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा ट्रस्ट की रीजनल हेड अमिता जैन, टाटा ट्रस्ट एवं बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउन्डेशन के कंट्री डायरेक्टर मेमाना हरि मेनन ने सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य में उन्हें भी सम्मिलित किए जाने और पर्याप्त सहयोग दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, आयुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव, डीआईजी देवीपाटन डा राकेश सिंह, विधायक सदर पत्न्रतीक भूषण सिंह, कटरा बावन सिंह, गौरा प्रभात वर्मा, तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, मेहनौन विनय द्विवेदी, जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसपी आरके नैयर, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नाराण तिवारी अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed