{"_id":"695413c1197de329d0097efb","slug":"prohibit-parking-of-vehicles-on-the-roadside-gonda-news-c-100-1-slko1026-149601-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर लगाएं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर लगाएं रोक
Tue, 30 Dec 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन कमलेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाले हादसों पर रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी ठंड और कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अपर आयुक्त ने कहा कि कोहरे में दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बड़े वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाने, सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने पर रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में तीन या अधिक मौतों वाले दुर्घटना स्थलों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करके सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया गया। सड़क संकेतक, पर्याप्त रोशनी, गति सीमा निर्धारण और सड़क संरचना से जुड़ी कमियों की समीक्षा कर समयबद्ध सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करके बच्चों का सुरक्षित आवागमन तय किया जाए।
एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए गए कि सभी बस चालकों का नियमित नेत्र परीक्षण कराया जाए। ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने पर कठोर प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में परिवहन, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।