{"_id":"6ab01c8f00e8a30f0c0afcef","slug":"power-supply-in-dhanepur-remained-disrupted-for-13-hours-gonda-news-c-100-1-gon1003-166444-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 13 घंटे गुल रही धानेपुर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 13 घंटे गुल रही धानेपुर की बिजली
Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर में जंपर जोड़ते विद्युतकर्मी। स्रोत: विभाग
धानेपुर। गणपति पूजन के बीच शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे धानेपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली गुल हुई तो पूरा कस्बा और आसपास का ग्रामीण इलाका अंधेरे में डूब गया। रातभर बिजली नहीं आई। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे और सुबह घरों की पानी की मोटरें भी नहीं चल सकीं। करीब 13 घंटे बाद रविवार दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
उपकेंद्र से जुड़े धानेपुर नगर, लौहसीसा, अलावल देवरिया, नौसी और बाबागंज फीडरों के 18 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे। करीब दो लाख से अधिक आबादी परेशान रही।
विद्युतकर्मियों की पेट्रोलिंग में बेंदुली-धानेपुर 33 केवी लाइन पर दरियापुर, नौव्वागांव और पारासराय के पास जंपर कटे मिले। जेई वीरसेन ने ओवरलोड के कारण जंपर कटने की आशंका जताई। टीम ने तीनों स्थानों पर मरम्मत के बाद दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल की।