फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Policemen will be deployed 24 hours in the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Sat, 22 Mar 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Policemen will be deployed 24 hours in the medical college
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के रास्ते में कोई भी वाहन पार्क नहीं कर सकेगा। अस्पताल में होने वाली चोरी व मारपीट की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। अब मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दो सिपाही तीन होमगार्ड अस्पताल की यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन

बीते 17 मार्च को मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम में वाहन फंसने के कारण सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट को समय से उपचार नहीं मिल सका, जिससे उन्हें जान गंवानी पड़ी। 18 मार्च को अमर उजाला में ''मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम में फंसा वाहन, मरीज की मौत'' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने यातायात व सुरक्षा को लेकर बैठक कर मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 5000 लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जिससे आए दिन बाइक व मोबाइल चोरी के मारपीट के मामले आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed