{"_id":"60df56798ebc3ec2073bb06c","slug":"police-got-back-15-lakhs-of-23-people-who-were-cheated-gonda-news-lko5851951180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के शिकार 23 लोगों का पुलिस ने 15 लाख कराया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के शिकार 23 लोगों का पुलिस ने 15 लाख कराया वापस
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार 23 मामलों का खुलासा किया है। पुलिस विभाग की साइबर सेल ने 14 लाख 70 हजार 285 रुपये लोगों के वापस कराए हैं। साइबर ठगों ने सभी के बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर कर लिया था। पुलिस ने लंबी कवायद के बाद अब तक की सबसे बड़ी धनराशि वापस कराई है।
शुक्रवार को एसपी ने बताया कि डॉ. एपी सिंह के खाते की केेवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठग ने बैंक डिटेल पूछकर एनी डेस्क एप इनस्टॉल करवाकर खाते से 3,49,995 रुपये निकाल लिए थे। जिसे वापस कराया गया।
मनोज कुमार गुप्ता से व्यापार का झांसा देकर उनके खाते से 3,01,700 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। जिसे वापस करा दिया गया। इसी तरह राजेश कुमार निवासी तरबगंज ने ट्रांजेक्शन फेल होने पर गूगल पर उपलब्ध कस्टमर केयर नंबर सर्च किया तो उनके खाते से 1,17,430 निकल गए।
विज्ञापन
वहीं अतुल कुमार दुबे को फ्रॉड कॉल पर कलेक्ट रिक्वेस्ट मिलने पर खाते से कटौती की गई 98,000 की धनराशि वापस कराई गई। प्रेम चन्द्र ओलेक्स पर बाइक खरीदने के लिए लिंक एक्सेप्ट किए तो 80,000 रुपये की ठगी के शिकार हो गए। जिसे वापस करा दिया गया।
राघवेन्द्र कुमार से लाटरी के इनाम के लालच में यूपीआई से फ्रॉड व्यक्ति को धनराशि पेमेंट कर दी गई थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए 80,000 रुपये की रकम वापसी कराई गई। मनोज कुमार के गूगल पे एवं मर्चेट गेटवे में तकनीकी रूप से अवैध कटौती की गई 77,900 रुपये की वापसी कराई गई।
नितेश मिश्र द्वारा फ्रॉड कॉल पर रिफंड के लिए यूपीआई के माध्यम से खाते से 55,000 रुपये ठगी गई रकम को वापस कराया गया। अजीत कुमार साहू द्वारा सेना का जवान बता कर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट रिक्वेस्ट के द्वारा 40,000 रुपये की ठगी गई धनराशि को वापस कराया गया।
इसी तरह राम मनोहर शुक्ल के फोन पर आई फ्रॉड कॉल पर बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल व अरोटीपी साझा किये जाने से ठगी गई 28,280 रुपये की धनराशि की वापस कराई गई।
नन्द किशोर भारती द्वारा गूगल पर गूगल पे का कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर ओटीपी और बैंक डिटेल साझा किये जाने से खाते से ठगी के 25,000 रुपये की धनराशि की वापसी कराई गई। संजीव कुमार नायक द्वारा बोनस प्राप्त करने के नाम पर बैंक डिटेल व ओटीपी साझा कर दिए जाने के कारण ठगी के 24,240 रुपये की धनराशि की वापसी कराई गई।
शरद कुलश्रेष्ठ को फ्रॉड कॉल पर एनी डेस्क एप इनस्टॉल करवा कर शॉपिंग की गई 18,999 रुपये की ठगी गई धनराशि की वापसी कराई गई। सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा गूगल पे का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर ओटपी और बैंक डिटेल साझा किए जाने से खाते से ठगी के 17,950 रुपये की धनराशि की वापसी करवाई गई।