फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police arrest gonda murder

गोंडा: ढाबा संचालक हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
police arrest gonda murder
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। ढाबा संचालक हत्याकांड के एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार सुबह बरसड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के पतिसा गांव निवासी ढाबा संचालक सुनील कुमार शुक्ल अपने मौसेरे भाई परमचंद तिवारी निवासी धमरैया परसपुर के साथ बाइक से थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के खमरौनी गांव में चल चल रही रामलीला देखने के लिए एक फरवरी की रात गया था। रास्ते में परसपुर-बेलसर मार्ग पर स्थित मेठिया चौराहे के पास लूट की नीयत से बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपना वाहन लगाकर रोक लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सुनील कुमार शुक्ल (22) के गले में पेंचकस घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी बेलसर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में सुनील के पिता सूर्य कुमार शुक्ल ने थाना उमरी बेगमगंज में प्रिंस तिवारी निवासी टनटनवापुर लिलोईकला थाना उमरी बेगमगंज व समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज संजीव वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह आरोपी बबलू उपाध्याय निवासी खड़ौरा थाना तरबगंज को बरसड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मुख्य आरोपी प्रिंस तिवारी को पुलिस दो फरवरी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed