{"_id":"81cb57753482d5d22c5099631d66ffe2","slug":"people-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा में सड़क व बिजली की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ रविवार को महमूदनगर बाजार में बाजारवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से एक माह से बाजार में विद्युत आपूर्ति ठप है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
इससे बाजारवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम को पत्र भेजकर बाजारवासियों ने तत्काल समस्या निराकरण कराने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर बाजारवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बाजारवासी मारुफ हसन, देशराज चौरसिया, दिलशाद अहमद, पाटेश्वरी मोदनवाल, उमेश गुप्ता, अवधेश सोनी, अनिल श्रीवास्तव, मोबीन, फरहान, मातेश्वरी, शहनवाज, आरिफ, पप्पू चौधरी व संजय कसौंधन आदि ने रविवार को महमूदनगर बाजार में बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बाजार की पांच हजार आबादी एक माह से अंधेरे में रात काटने को विवश है। बाजार की सड़क दो साल से गड्ढों में तब्दील है। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, डीएम प्रीति शुक्ला, एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन एसके ओझा व पीडब्लूडी के अफसरों से कई बार विद्युत व्यवस्था में सुधार व सड़क की बदहाली दूर कराने की मांग की, लेकिन अभी तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया है और न ही सड़क ठीक नहीं कराई गई है। है।
आक्रोशित बाजारवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने और बाजार की बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।