{"_id":"6b0c6cab65c1c1aaa80b49f2","slug":"30-people-donated-blood-extending-a-helping-hand-to-those-in-need-gonda-news-c-100-1-slko1026-170777-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 30 लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद को बढ़ाए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 30 लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद को बढ़ाए हाथ
Sun, 29 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र के साथ महादानी व अतिथि। - संवाद
गोंडा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रविवार को श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर परिवार, श्रद्धालुओं और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 30 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया।
शिविर का उद्घाटन सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी और प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक गौरव पांडेय और आशुतोष शुक्ल ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
आनंद शुक्ल और ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पताल में अक्सर रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे शिविरों से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर में गौरव पांडेय, आशुतोष सिंह, शिवम पाठक, शशांक दुबे, बृजेश गौड़, राजेश गौड़, स्कंद प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह, संदीप त्रिपाठी, गौरव प्रताप सिंह, आशुतोष शुक्ला, कृष्णकांत तिवारी और पंकज तिवारी सहित 30 लोगों ने रक्तदान किया।