फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only 25 out of 5,647 consumers who have stolen electricity benefited

Gonda News: बिजली चोरी के 5,647 उपभोक्ताओं में से सिर्फ 25 को लाभ

Mon, 08 Dec 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Only 25 out of 5,647 consumers who have stolen electricity benefited
गोंडा। देवीपाटन जोन में बिजली बिल राहत योजना के तहत बिजली चोरी में फंसे 5,647 उपभोक्ताओं में से अभी तक सिर्फ 25 को ही लाभ दिया गया। इस पर सोमवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल ने नाराजगी जताई। साथ ही योजना को सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल सोमवार को देवीपाटन जोन में बिजली बिल राहत योजना की जांच करने पहुंचे थे। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले में कुल मिलाकर 5,647 उपभोक्ताओं के लिए बिजली चोरी का केस दर्ज है। इन उपभोक्ताओं को सरकार के बिजली बिल राहत योजना का लाभ मिल सकता है। मगर अभी तक सिर्फ 25 उपभोक्ताओं ने 4.85 लाख रुपये जमा करके योजना का लाभ लिया है। निदेशक ने बिजली चोरी के मामले में खराब प्रगति होने के कारण कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्हें शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जोन से लेकर डिवीजन स्तर पर बेहतर रणनीति बनाई जाए। इस दौरान डायरेक्टर ने जोन कार्यालय के बाद बने वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2355 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
अधिकारियों ने बताया कि देवीपाटन जोन में सोमवार को बिजली बिल राहत योजना के लिए भुगतान करने के लिए कुल 2355 उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराया है। कुल 1.25 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। योजना के तहत अब तक 14,676 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराके 7.98 करोड़ रुपये जमा किया है। इस दौरान विभाग ने कुल 155 कैंप लगाए हैं। साथ ही बिजली बिल जमा कराया है।

सौभाग्य योजना के तहत कार्यों का किया निरीक्षण
निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल ने करनैलगंज क्षेत्र के भंभुआ विद्युत उपकेंद्र के अहिरनपुरवा और राम सहायपुरवा में सौभाग्य योजना के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। करनैलगंज एक्सईएन रणवीर सिंह ने योजना को लेकर जानकारी दी। इस दौरान एसडीओ व जेई को चल रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed