फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now you can do the survey of PM housing yourself, link released

Gonda News: अब खुद कर सकेंगे पीएम आवास का सर्वे, जारी हुआ लिंक

Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now you can do the survey of PM housing yourself, link released
बेलसर (गोंडा)। प्रधानमंत्री आवास का सर्वे करने सरकारी टीम न पहुंचने पर खुद भी सर्वे किया जा सकता है। ऑनलाइन सर्वे के लिए बीडीओ ने लिंक जारी किया है।
विज्ञापन


बेलसर ब्लॉक में 48 ग्राम पंचायतें है, जिसमें निवास करने वाले बिना आवास वाले लोगों का सर्वे करके 30 मार्च तक रिपोर्ट विभाग को दी जानी है लेकिन, कई ग्राम पंचायतों में अभी तक सर्वे करने वाली टीम नहीं पहुंच सकी है। इसकी शिकायत बीडीओ से की गई। खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र ने कहा कि यदि सर्वे टीम नहीं पहुंचती है तो खुद गूगल प्ले स्टोर से https://play.google.com/store/apps/details?id=r.rural.awaasplus_2_0 पर जाकर एप डाउनलोड कर लें तथा उसपर अपना विवरण भर दें। सर्वे पर क्लिक करें आधार नंबर भरें तथा पिन नंबर सेट करें। परिवार में महिला को मुखिया के रूप में चयन करें, महिला न होने पर पुरुष का चयन करें। सर्वे में परिवार के सभी सदस्यों का नाम व आधार संख्या भरना होगा। जॉब कार्ड नंबर, लाभार्थी का खाता संख्या सहित अन्य विवरण भर सकते हैं। पंजीकरण पूरा होने पर लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed